हापुड़: जिलाधिकारी ने गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी मेघा रूपम ने गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
हापुड़
जिलाधिकारी मेघा रूपम ने गंगा समिति की बैठक मैं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा किनारे स्थित गांवों को ओडीएफ प्लस करने की कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा की गई है जिलाधिकारी ने एक्शन जल निगम से एसटीपी के संचालन की भी जानकारी ली उन्होंने कहा कि एसटीपी के सुचारू रूप से संचालन हेतु संचालकों को बुलाकर कार्यशाला कराई जाए बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ग्राम पूठ में सब्जी मिनी किट हेतु दर्शकों का चयन कर लिया गया है इसी के साथ ही आलमनगर में भी किचन गार्डन बनाने हेतु किट उपलब्ध कराई गई है बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने अवगत कराया कि जनपद में पॉलिथीन उपयोग करने पर जुर्माना वसूला जा रहा है प्लास्टिक बैन करके वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं से सहयोग लेकर जूट व पेपर के बैग उपयोग करने हेतु आमजन को जागरूक किया जाए बैठक में गंगा समिति के सदस्य भारत भूषण गर्ग ने बताया की गंगा में चलने वाली मोटर बोटों से भी जल प्रदूषण होता है जलीय जीव डॉल्फिन सुरक्षित नहीं है गत बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए भारत भूषण गर्ग द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि गंगा के किनारे नगरीय क्षेत्र में वन चेतना केंद्र का निर्माण कराया जाए इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments