News

उत्तर प्रदेश:विद्युत बिल संशोधन आदि कार्य अब होंगे ऑनलाइन





1 जुलाई से विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल संशोधन प्रक्रिया को बेहतर एवं पारदर्शी बनाये जाने एवं समस्त बिल संशोधन सम्बन्धी शिकायतों को ऑन-लाइन माध्यम से प्राप्त कर निस्तारित करने के अनुक्रम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, अपने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बतलाया। आइए जानते है कैसे कार्य करेगी ऑनलाइन प्रक्रिया: 
 
1. उपभोक्ताओं द्वारा वेबसाइट www.upenrgy.in पर बिल संशोधन सम्बन्धी शिकायतों का पंजीकरण कराने के पश्चात उपभोक्ता के रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर पंजीकरण संख्या एस0एम0एस0 के माध्यम से भी भेजी जायेगी। जिससे शिकायत सम्बन्धी कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी। 
2. उपभोक्ता से प्राप्त होने वाली समस्त बिल संशोधन सम्बन्धी शिकायतों कोे उ0प्र0 पावर कारपोरेशन की www.upenrgy.in वेबसाइट पर अपलोड कराया जायेगा। जिससे विद्युत उपभोक्ता कभी भी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी वेबसाइट पर प्राप्त कर सकेंगे।


No comments