लखीमपुर:थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
▪️अभियुक्त कमाल पुत्र मोबीन खाँ की लगभग 60 लाख 20 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई.
लखीमपुर खीरी।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार 12 नवंबर को प्र0नि थाना फूलबेहड़ मय पुलिस बल व तहसीलदार सदर मय राजस्व टीम की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 447/2022 धारा 2(1)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त कमाल पुत्र मोबीन खाँ निवासी ग्राम नरी थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी की अपराध से अर्जित लगभग 60 लाख 20 हजार रुपये कीमत का मकान कुर्क किया गया।
कुर्क की गई सम्पत्ति का विवरण-
ग्राम मिलपुरवा स्थित गाटा संख्या 369/0.1170 में से 0.0195 हे0 की भूमि क्रय कर उस पर बनाया गया पक्का मकान जिसकी कीमत करीब 60 लाख 20 हजार रुपये है,
जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-
1. तहसीलदार सदर मय राजस्व टीम
2. प्र0नि0 थाना फूलबेहड़, श्री बलवन्त शाही मय पुलिस टीम
No comments