News

लखीमपुर खीरी में उर्वरक व गुणवत्तायुक्त बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्राप्त करें किसान : जिला कृषि अधिकारी

खीरी में उर्वरक व गुणवत्तायुक्त बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्राप्त करें किसान : जिला कृषि अधिकारी

लखीमपुर खीरी।

 जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में रबी बुवाई का कार्य चरम पर है, जिस हेतु आवश्यक कृषि निवेश यथा गुणवत्ता युक्त बीज पर्याप्त मात्रा में जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध है। जनपद में वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता बनी हुयी है। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में यूरिया 39464.501 मी.टन, डीएपी 4591.220 मी.टन, एमओपी 329.421 मी.टन, एनपीके 3384.520 मी.टन तथा एसएसपी 14471.678 मी.टन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पीपीएल की 340 मी0टन डीएपी व 198 मी0टन 20:20:0:13 जनपद को प्राप्त हुयी है,जो निजी क्षेत्र के विक्रेताओं को उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही सहकारिता में भी एक रैक 20:20:0:13 की 1386 मी0टन जनपद को प्राप्त हुयी है, जिसका आवंटन सभी सहकारी समितियों को कर दिया गया है। 
किसान भाई, नजदीकी उर्वरक प्रतिष्ठान से पीओएस मशीन से प्राप्त करें उर्वरक : अरविंद
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने सभी किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार जोत बही/ खतौनी के अनुसार उर्वरक अपने नजदीकी निजी/ सहकारी क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठान से पीओएस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड से प्राप्त करें। किसान भाईयों से यह भी अपील की जाती है कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता बोरे पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री करता है तो इस संबंध में जिला कृषि कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 7289036484 पर अपनी शिकायत दर्ज करायें प्राप्त शिकायत का तत्परता से निराकरण किया जायेगा ।

No comments