News

लखीमपुर: खीरी में आबकारी महकमें ने नदी में जाकर डाली दबिश, भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद


खीरी में आबकारी महकमें ने नदी में जाकर डाली दबिश, भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद

अभियान में सात अभियोग दर्ज, बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं लहन बरामद


लखीमपुर खीरी। 


आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने दैनिक प्रवर्तन अभियान चलाया। 

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे हैँ, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाए। मंगलवार को जिले भर में दबिश के दौरान जनपद में कुल सात अभियोगो को पंजीकृत किया। 170 लीटर अवैध शराब और 1000 किग्रा लहन बरामद की।

मंगलवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने स्टाफ ग्राम नौगावाँ, मियापुर, मगरैना थाना मोहम्मदी में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश दी। दबिश नदी के किनारे भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन और चढ़ी भट्ठियों को बरामद किया, मौके पर लहन भरे ड्रमों और चढ़ी भट्ठियों को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया ने मय स्टाफ ग्राम गजरौला जंगल थाना पलिया में दबिश दी। दबिश के दौरान जंगल में संदिग्ध स्थानों पर दबिश में कच्ची बरामद की, आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा ने मय स्टाफ फूलबेहड़ पुलिस थाना स्टाफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम पसियनपुरवा थाना फूलबेहड़ में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध घरों से कच्ची शराब बरामद की गई।

No comments