लखिमपुर:आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
लखीमपुर खीरी।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अंतर्गत ओवर हाइट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर सिकंदराबाद चौराहा एवं रायपुर मोड़ पर यातायात के टीएसआई संजीव कुमार तोमर एवं चौकी इंचार्ज सिकंदराबाद सुनील कुमार मय पुलिस बल संयुक्त रूप से चेकिंग की गई एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में म्यूजिक के माध्यम से एवं पंपलेट देकर जानकारी एवं जागरूक किया गया तथा बताया गया कि आए दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन ना करना है दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें ट्रक, ट्रैक्टर डबल ट्राली पर गन्ना आदि ओवर हाइट कर परिवहन ना करें, वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन को निर्धारित गति में चलाएं नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें स्टंट बाइकिंग से बचे हैं काली फिल्म हूटर प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें गलत दिशा में ना चले इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे साथ ही रोड के किनारे अपने वाहन आदि ना खड़ा करें, ट्रैक्टर ट्रॉली लोडर पिकअप पर यात्रा न करें एवं रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं यातायात नियमों के अनदेखी करने वाले वाहन चालकों एवं वाहनों के विरुद् मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 205 वाहनों का चालान 03 वाहन सीज किए गए हैं।
आगामी 12 नवंबर को समय 9:00 से 2:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है जिसमें आम जनमानस अपने लंबित वादों वाहनों से संबंधित चालान माo न्यायालय खीरी में सुगमता एवं सरलता पूर्वक निस्तारण करा सकते हैं।
No comments