लखीमपुर:मेधावी छात्र सुबोध कुमार भार्गव ने सीएसआइआर यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
जनपद लखीमपुर खीरी के 1 मेधावी छात्र सुबोध कुमार भार्गव ने सीएसआइआर यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के सुबोध कुमार भार्गव पुत्र श्री राजेश कुमार भार्गव ने कड़ी मेहनत कर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की उन्होंने इस परीक्षा में 126 वां रैंक प्राप्त किया है जबकि वे एक साधारण किसान परिवार के हैं उन्होंने यह परीक्षा अपने प्रथम प्रयास में ही प्राप्त की है उन्होंने कहा कि मेहनत से हर मुकाम प्राप्त किया जा सकता है उन्हें अपने परिवार व गुरुजनों का भी बहुत सहयोग मिला है सुबोध कुमार भार्गव भविष्य में एक वैज्ञानिक बनना चाहते हैं और अपने देश की सेवा करना चाहते हैं
No comments