News

लखीमपुर:उज्ज्वला कनेक्शन को भटक रहीं महिला का डीएम ने लिया संज्ञान, दिलवाया कनेक्शन


उज्ज्वला कनेक्शन को भटक रहीं महिला का डीएम ने लिया संज्ञान, दिलवाया कनेक्शन

डीएम के संज्ञान लेने पर मिला महिला को उज्जवला कनेक्शन



लखीमपुर खीरी।

 उज्जवला गैस का कनेक्शन लेने के लिए एक गरीब महिला को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। यह मामला जब विभिन्न माध्यमों से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के संज्ञान में आया। डीएम के संज्ञान लेने पर पात्र गरीब महिला के घर उज्जवला गैस कनेक्शन पहुंच गया। इस पर महिला ने डीएम का आभार व्यक्त किया है।

बताते चले कि तहसील व ब्लाक लखीमपुर के ग्राम करनपुर निबहा की निवासिनी महिला ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए न केवल आवेदन किया बल्कि सारी प्रक्रिया के बाद भी कनेक्शन ना मिल सका। विभिन्न संचार माध्यमों, प्लेटफॉर्म के जरिए यह पूरा वाक्या डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के संज्ञान में आया।

डीएम ने उस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अफसर को न केवल महिला को कलेक्शन प्रदान करने हेतु निर्देशित किया बल्कि कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु कहा। डीएम का निर्देश मिलते ही पूरा महकमा हरकत में आ गया। अफसरों ने संबंधित गैस एजेंसी के जरिए न केवल गैस कनेक्शन दिलवाया बल्कि गैस कनेक्शन व संबंधित प्रपत्र लेकर उसके घर जा पहुंचे। 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे सभी मामलों को चिह्नित कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार के लिए योजनाओं का लाभ अप करने से वंचित ना रहे।

No comments