News

स्वामी यति नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, की गिरफ्तारी की मांग #लखीमपुर



लखीमपुर (खीरी)

डासना के स्वामी यति नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ जनपद लखीमपुर (खीरी) में जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मौलाना अख्लाख क़ासमी की अगुआई में मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुस्लिम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत बयानबाजी की वजह से नाराजगी जाहिर करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी यति नरसिम्हानंद सरस्वती के बयान को जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना अख्लाख क़ासमी ने भाईचारे के लिए खतरा बताते हुए कहा कि ऐसे लोगो के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्यवाई करनी चाहिए जो हिंदुस्तान की एकता और अखंडता को तोड़ने की बात करते हो तथा देश में नफरत का माहौल बनाते हो। इस मौके पर जनपद लखीमपुर (खीरी) के जमीयत उलमा-ए-हिंद के लोगो के साथ में मो. आसिम, अब्दुल कादिर, मो. इरफान व मेराज खान, मो. सुहेल (एडवोकेट)सहित आम मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल रहे।
मौलाना अख्लाख क़ासमी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमेशा से गंगा-जमुनी की तहजीब की मिसाल रहा है, लेकिन हाल ही के कुछ वर्षो में देखा गया है की देश को नफरती लोगो द्वारा गलत बयानबाजी कर के भाईचारे को तोड़ने का काम किया जा रहा है, ऐसे लोगो के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाई करनी चाहिए।

No comments