News

Top News


Top News

1. आज दिन भर मीडिया में मुम्बई के NCP नेता बाबा सिद्धिकी जिनकी कल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी को खबर छाई रही, सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल है जिसके जरिए यह दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्धिकी की हत्या करवाई है, इस पोस्ट में कहा गया की हम यह लड़ाई शुरू नहीं करना चाहते थे लेकिन सलमान खान और दाऊद इब्राहिम के कारण यह लड़ाई शुरू हुई जो जो सलमान खान की मदद करेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं, हालांकि पुलिस का रही है कि यह कांटेक्ट किलिंग का केस है ।

2. मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल रहे तीन लोग गिरफ्तार किया है जिन्हें 14 दिन की नई खिलाफत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

3. सोशल मीडिया में इस हत्याकांड को लेकर चर्चा का विषय है कि सलमान खान शाहरुख खान सहित बॉलीवुड में माफिया दाऊद इब्राहिम का पैसा लगाने का एक नेटवर्क है बाबा सिद्दीकी भी इसका हिस्सा था सूत्र के अनुसार डर के मारे सलमान खान ने अपनी सारी शूटिंग कैंसल कर दी है राखी सावंत सलमान खान की ओर से विश्नोई समाज से माफी मांग रही है, जबकि लासेंस विश्नोई का इस मामले से कोई सीधा संबध नही है, 

4. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस एनसीपी शिवसेना सहित सभी विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे की सरकार के ऊपर सवाल उठाए हैं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है इसमें कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी ।

5. गाजियाबाद के डासना कस्बे में यति नरसिंहानंद के समर्थन में पंचायत करने मंदिर जा रहे हिन्दुओं को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा, ये घटना आज दोपहर की है। लाठीचार्ज का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

6. बहराइच में तगड़ा बवाल, महसी इलाके के हरदी में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जुलूस के मुस्लिम समुदाय के घर के पास 20 राउंड फायरिंग हुई, बवाल में राम गोपाल मिश्रा की मौत 2 अन्य घायल, महराजगंज घटना के विरोध में लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे जाम किया, मौके पर DM -SP समेत भारी पुलीस बल तैनात।

7. हरियाणा की जीत ने भाजपा को आत्मविश्वास से भर दिया है, प्रदेश के नए CM के चुनाव के लिए BJP ने अमित शाह को ऑब्जर्वर लगा दिया है। उनके साथ मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी रहेंगे। भाजपा हाईकमान ने 2022 के बाद अमित शाह को पहली बार किसी राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। 

8. दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का पांचवां टेस्ट कामयाब रहा। इस टेस्ट में पृथ्वी से 96 Km ऊपर भेजे गए सुपर हैवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर वापस लाया गया, जिसे मैकेजिला ने पकड़ा। मैकेजिला दो मेटल आर्म हैं जो चॉपस्टिक्स की तरह दिखाई देती हैं, वहीं स्टारशिप की पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री कराकर हिंद महासागर में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई। स्टारशिप ने जब पृथ्वी के वातावरण में एंट्री की तब उसकी रफ्तार 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1,430°C तक पहुंच गया था।

9. ईरान ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजराइल पर 200 मिसाइलें दागी थीं। अमेरिका को शक है कि इसका बदला लेने के लिए इजराइल अब ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है। अमेरिकी मीडिया हाउस NBC ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है, रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को नहीं लगता कि इजराइल पलटवार में ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाएगा। हालांकि, ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रकचर पर अटैक की आशंका भी जताई गई है।

10. इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने संयुक्‍त_राष्‍ट्र के प्रमुख से दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति रक्षकों को संघर्ष के क्षेत्रों से हटाने की अपील की, नेतन्याहू ने कहा है की UN की शांति सेना के लोग हिजबुल्ला के आतंकियों को मदद कर रहे है।

11. मौसम विभाग-ने अगले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज #वर्षा की चेतावनी जारी की, इस सप्‍ताह गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में सामान्य से मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

12. पश्चिम_बंगाल जूनियर डॉक्‍टर्स फ्रंट-WBJDF के सात प्रदर्शनकारी डॉक्‍टर RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल की डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या से जुडे मामले में 10 मांगों को लेकर अभी भी भूख हड़ताल पर हैं, इनमें से दो डॉक्टरों को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया

No comments