News

अटकलों पर लगा विराम,दशहरा मेला हर बार की तरह इस बार भी लगेगा #लखीमपुर


जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक दशहरा मेला परंपरागत तरीके से नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा और श्री रामलीला का आयोजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। इस बार भी पूर्व वर्षो की भांति दशहरा मेला आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है। उप जिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर द्वारा नगर पालिका परिषद लखीमपुर को दशहरा मेला आयोजन की अनुमति प्रदान की जा चुकी है। मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु मेला परिसर में मेला कोतवाली भी स्थापित है। दुकान आवंटन, रसीद काटने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन सहित संपूर्ण मेले के आयोजन का दायित्व नगर पालिका परिषद का ही है। अनैतिक रूप से मेले में खलल या अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मेला आयोजन में समस्या आने पर नगर पालिका परिषद पुलिस के सहयोग से सकुशल संपन्न कराएगा। यह जानकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने दी।

No comments