TOP NEWS
Top News
1. नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट का गठन करने वाले सभी ट्रस्टों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही उन्हें टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष भी नामित किया गया, नोएल टाटा ने कहा, मैं इस जिम्मेदारी से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं।
2. पीएम मोदी ने आज Lao PDR के प्रधानमंत्री Sonexay Siphandone से मुलाकात की, उन्होंने कौशल विकास, शिक्षा, ऊर्जा और अन्य सहित कई क्षेत्रों में भारत-लाओ पीडीआर सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, PM वापस दिल्ली लौटे।
3. जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को 2024 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करता है. निहोन हिडानक्यो एक एनजीओ है, जिसका प्रयास दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कराना है. इसके लिए यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले की भयावहता को उदाहरण के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है और इसके माध्यम से यह समझाने की कोशिश करता है कि दुनिया में परमाणु हथियारों का दोबारा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाना चाहिए.
4. महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को आज दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। चंद्राकर की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि उसे एक सप्ताह में भारत वापस लाया जा सकता है।
5. मैसूर दरभंगा एक्स्प्रेस ट्रेन चेन्नई डिवीजन में गुम्मिदी पोंडी के पास स्थित कवरपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, आंध्र_प्रदेश की ओर जा रही यह ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे काफी नुकसान हुआ और यातायात बाधित हुआ इसमें किसी के हताहत होने की खबर नही है।
6. तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली AirIndia Express के Flight IX 613 विमान में hydraulic सिस्टम में खराबी आने के बाद त्रिची एअरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की गई, DGCA ने इस इस मामले में जांच के आदेश दिए है।
7. आज जय प्रकाश नारायण जी के जन्मदिन के अवसर पर UP सरकार ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को JPNIC में माल्यार्पण नही करने दिया, इस मामले में आज दिन भर राजनीति होती रही, JPNIC पर भारी भीड़ रही
8. भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की बिक्री बढ़ीजनवरी-सितंबर 2024 मेंबिक्री 13% बढ़कर 14,379 इकाई हो गई,कंपनी ने तीसरी तिमाही में 5,117 यूनिट बेचीं,जो पिछले साल से 21% अधिक है,बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 84% बढ़कर 800 कारों पर पहुंची और टॉप-एंड वाहनों की बिक्री में 18% बढ़ी।
9. पाकिस्तान गोलीबारी से एक बार फिर दहल उठा है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला हुआ है. हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान में कोलया खदान पर हमला कर दिया और गोलियों से भूनकर 20 खननकर्मियों की हत्या कर दी, मरने वालों में ज्यादातर लोग #बलूचिस्तान के पश्तून भाषी इलाकों के थे. मृतकों में से तीन और घायलों में से चार अफगान थे. इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
10. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का एलान, बुमराह उपकप्तान, कुलदीप की वापसी
No comments