News

Top News

Top News

1. आज पूरे देश दुनिया में विजय दशमी का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में परेड ग्राउंड में हुआ रावण दहन, लखनऊ, देहरादून, वाराणसी हैदराबाद में बड़ा उत्सव मनाया गया। वहींं नेपाल में दशहरा बडा दशाइन के नाम से मनाया जाता है इस त्योहार का अंतिम दिवस टीका उत्सव के रूप में सपरिवार मनाया जाता है, परिवार में सबसे बड़ा व्यक्ति समस्‍त परिवार के माथे पर तिलक लगाता है और जौ के पौधे, फल आशीर्वाद स्‍वरूप देता है

2. मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई NCP नेता को 3 गोलियां लगीं है उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

3. भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच को 133 रन से जीत लिया है, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ संजू सैमसन के शतक (111) की बदौलत 297/6 का स्कोर बनाया है, यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का अब सबसे बड़ा स्कोर बन गया है, इसके साथ-साथ यह दूसरा ऐसा मौका है, जब भारतीय टीम ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 250 रन का आंकड़ा पार किया,

4. कोलकाता कांड में CBI चार्जशीट पर ममता सरकार उठाए सवाल कहा ये राजनीति से प्रेरित डॉक्टरों का सामूहिक इस्तीफा अवैध

5. जयपुर के सोडाला इलाके में चलती कार में आग लगने की घटना ने सभी को झकझोर दिया. ड्राइवर ने अपनी साहसी सूझ-बूझ से समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. मौके पर दमकल ने आग को बुझाया और पुलिस ने यातायात को फिर से शुरू किया.

6. गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। 19 साल के लड़के को जिंदा बचा लिया गया। हादसा मेहसाणा से लगभग 37 किमी दूर जासलपुर गांव के पास हुआ।

7. मिल रही जानकारी के अनुसार हरियाणा में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा दो बार तारीख बदल चुकी है इससे पहले 12 तारीख को उसके बाद 15 तारीख को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने की सूचना मिली थी

8. इजरायल की सिक्योरिटी कैबिनेट ने ईरान में संभावित हमले के लिए अपने 'लक्ष्यों' की पहचान कर ली है। हालांकि हमले के साइज को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इस जवाबी हमले से शेयर बाजार की धड़कनें बढ़ सकती है।अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के समुद्री 'घोस्ट फ्लीट' पर बैन लगा दिया है। यह बैन ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले के जवाब में लगाया है 

9. उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक कल होगी 

10. निकारागुआ सरकार ने घोषणा की है कि वह इज़राइल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ देगी, निकारागुआ के उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो ने इस कदम की घोषणा की, यह घोषणा काफी हद तक प्रतीकात्मक है, क्योंकि निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में इज़राइल का कोई निवासी राजदूत नहीं है।

No comments