News

Top News


Top News

1. उत्तर प्रदेश के बहराइच में कल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक गोपाल मिश्रा की हत्या किए जाने के बाद आज पूरे महसी इलाके में भयानक तनाव का माहौल है गोपाल मिश्रा का आज अन्तिम संस्कार किया गया|

2. बहराइच में पुलिस की करवाही में 30 उपद्रवी हिरासत में लिए गए, 10 के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, 4 IPS 2 ASP वा 4 CO को तैनात किया गया है, अभी भी इन्टरनेट बंद रखा गया है।

3. भारत और कनाडा के बीच संबंध अपने सबसे बुरे दौर की तरफ बढ़ चले हैं. भारत सरकार ने नई दिल्ली में कनाडा के हाईकमिश्नर समेत 6 राजनयिकों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है. भारत ने कनाडा के राजनयिकों को 19 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक भारत छोड़ देने का आदेश दिया है. इस खबर के सामने आने के कुछ देर पहले भारत ने कनाडा में अपने हाई कमिश्नर समेत कई राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था.

4. प्रयागराज महाकुंभ के लिये श्रद्धालुओं को आने- जाने में परेशानी न हो इसके लिये रेलवे ने तैयारी तेज कर दी, ट्रेनों के संचालन से लेकर क्राउड मैनेजमेंट के लिये एआई तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा, दिसंबर तक टारगेट... 10 दिसंबर को पूरा होगा काम, आएंगे पीएम।

5. बहराइच में बवाल के बाद सीतापुर अलर्ट, हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार|

6. विदेश मंत्री S जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन– SCO Summit में भाग लेने के लिए कल इस्लामाबाद की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे, विदेश मंत्री ने पहले टिप्पणी की थी कि उनकी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है और उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता से इनकार कर दिया था।

7. प्रसिद्ध हास्य अभिनेता अतुल परचुरे का निधन, वे 57 वर्ष के थे और कैंसर से पीडित थे। श्री परचुरे हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, उन्हें 'ऑल द बेस्ट', 'सलाम-ए-इश्क' और 'तुमसा नहीं देखा' सहित हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई मराठी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

8. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 8 अनुसूचित दवाओं की अधिकतम कीमतों में संशोधन किया है। इन दवाओं की अधिकतम कीमतों में 50% की वृद्धि को मंजूरी दी गई, इनमें से अधिकांश दवाओं का उपयोग अस्थमा, ग्लूकोमा, थैलेसीमिया, तपेदिक, मानसिक स्वास्थ्य विकारों के उपचार के लिए किया जाता है

9. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नई सरकार बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल के नेता उमर अब्दुल्ला को आमंत्रित किया है, शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को सुबह साढे 11 बजे एसकेआईसीसी, श्रीनगर में होगा।

10. हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के शालीमार मैदान में होगा, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

No comments