कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहने व दो गज की दूरी बनाए रखे : डॉ चंद्रा
लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर स्थित युवराज दत्त महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी डॉ सुभाष चंद्र ने स्वयंसेवकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं वर्तमान परिस्थितियों में अपने व्यवहार परिवर्तन के साथ सतर्क रहने की शपथ दिलाई.
बताते चलें कि लखीमपुर खीरी शहर स्थित युवराज दत्त महाविद्यालय में 8 अक्टूबर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एनएसएस प्रभारी डॉ सुभाष चंद्र ने स्वयं सेवकों व छात्र छात्राओं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व वर्तमान परिस्थितियों में अपने व्यवहार परिवर्तन के साथ सतर्क रहने की शपथ दिलाई. डॉ सुभाष चंद्रा ने स्वयंसेवकों का छात्र छात्राओं को कोरोना महामारी से जुड़े खतरों व सावधानियों को विस्तार से बता कर आचार एवं व्यवहार करने की अपील की. सभी को अपने-अपने घर के दाएं और बाएं 10 तस्करों के लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया. साथ ही डॉ सुभाष चंद्र ने बताया कि वर्तमान में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ऐसे में बचाव संबंधी जानकारी व उपायों को यदि हम अनिवार्य रूप से अपने दैनिक व्यवहार में लाएंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा. उन्होंने आगे बताया कि आज आवश्यक हो गया है कि बाहर निकलते समय सभी मास्क लगाएं 2 गज की दूरी बनाए रखें व यथासंभव 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें. यदि आवश्यक हो तो बाहर निकले और बाहर निकलते समय को रो ना महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें क्योंकि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं. जीवन सुरक्षा महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डीएन मालपानी ने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना कर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया.
No comments