News

#लखीमपुर :दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाजसेवी रवि गुप्ता ने एसडीएम पलिया से की वार्ता


लखीमपुर खीरी
• शारदा पुल मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के साथ उगी घास को कटवाने की करी माँग.. 
• एसडीएम ने समस्याओ के समाधान हेतु दिया आश्वासन.. 

जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया भीरा रोड पर शारदा पुल के पास पिछले कई वर्षों से हो रही भीषण दुर्घटनाओं को देखते हुए पलिया नगर के भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता आगे आए और एसडीएम पलिया अमरेश कुमार से वार्ता की. इस दौरान शारदा पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने बैरिकेडिंग लगाने एवं बड़ी-बड़ी झाड़-फूंस घास जो बढ़ गई है उसको तुरंत कटवाने का आग्रह किया. एसडीएम पलिया ने इस समस्या का तुरंत समाधान किए जाने का आश्वासन समाजसेवी रवि गुप्ता को दिया है. यदि शारदा पुल के पास मोड़ पर बैरिकेडिंग लग जाती है और बड़ी-बड़ी घास जो जम गई है वह काट दी जाती है एवं स्पीड ब्रेकर बन जाते हैं तो आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकेगी. ज्ञात हो कि दुर्घटनाओं की वजह से कई घरों के चिराग तक बुझ चुके है.

No comments