#जालौन:आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा द्वारा घर-घर बांटी जा रही दवाये एवं किया जा रहा है जागरूक
हदरुख/जालौन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आईसीडीसी के सहयोग से शुरू हुआ रोग नियंत्रण अभियान जिसमें आशा कार्यकत्री एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर घर जाकर बच्चों को दवाएं वितरण कर सभी को जागरूक कर रही हैं। जिसके चलते आज हदरुख न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत आलमपुर बस्तेपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सत्यवती आशा ममता द्वारा घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक कर रही साथ ही दिशा निर्देश जारी कर रही है ।और एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी तथा इस अभियान में आंगनवाड़ी और आशा में गांव गांव जाकर 20 से 25 घरों में लोगों को जागरूक करती है। यह नियंत्रण दस्तक अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है
No comments