मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान पर वेबिनार का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी
•महिलाओं को मानसिक रूप से दृढ बनना होगा : डॉ मालपानी
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान नवरात्र के अवसर पर 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न कार्यक्रम की संख्या में मंगलवार 20 अक्टूबर को युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ डॉ आलोक कुमार श्रीवास्तव के संरक्षण महिलाओं की सुरक्षा सम्मान लैंगिक समानता व आर्थिक स्वावलंबन पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया वेबीनार में विषय प्रवर्तन करते हुए वाईडीसी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निलम त्रिवेदी ने अपने व्याख्यान में घरेलू हिंसा के कारण एवं निवारण और महिलाओं की सुरक्षा प्रकाश डालते हुए अपना व्यक्तत्व रखा. डॉ पायल राय उस्मानी डिग्री कॉलेज ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 112 100 और अन्य सुरक्षा कारणों पर प्रकाश डाला और अपने अनुभवों से बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर सभी को अपने पास आने से रखनी चाहिए आर्थिक पहलू पर डॉ ज्योति पंत एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग युवराज दत्त महाविद्यालय ने महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन की वृहद रूपरेखा प्रस्तुत की और जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर डीएन मालपानी प्रचार युवराज दत्त महाविद्यालय ने वेब संगोष्ठी में सम्मानित सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम महिलाओं को मानसिक रूप से दृढ़ बनना होगा. सरकार के साथ-साथ समाज को आगे आना होगा तभी स्त्री सशक्तिकरण के प्रयास सफल होंगे कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ नूतन सिंह एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास विभाग ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए लोगों को लैंगिक बराबरी के प्रति जागरूक होना होगा और सदियों पुरानी अपनी पितृसत्तात्मक मानसिकता को बदलना होगा. वेबीनार को सफल बनाने में डॉ डीके सिंह डॉ सुभाष चंद्रा डॉ अजय आगा डॉ विशाल द्विवेदी डॉ मनोज मिश्रा मनोज कुमार ने सहयोग किया और अनु शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही.
No comments