News

#लखीमपुर चेहल्लुम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एसपी ने की मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक



लखीमपुर खीरी

घरों में रख सकते हैं छोटे ताजिए, जलूस, शोभा यात्रा की अनुमति नहीं : डीएम
शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ आगामी चेहल्लुम के दृष्टिगत बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में जनपद में कोविड का संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सतर्कता और सावधानी बरतने के लिए और अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक जिस प्रकार से आप सभी का सहयोग मिलता रहा है।उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन किया जाए।सतर्कता और सावधानी के साथ आप अपने घरों में केवल छोटे ताजिए ही रख सकते हैं। लेकिन किसी भी दशा में शोभायात्रा एवं जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसपी विजय दुल ने कहा कि प्रदेश में जिन जनपदों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उसमें खीरी जिला भी शामिल है। जो कही न कही हम सबकी चिंता को और अधिक बढ़ाता है। वर्तमान समय सजग रहने का है, बचाव में ही इसकी सुरक्षा है। पुलिस के भय में नहीं बल्कि कोविड से बचाव हेतु घर से निकलते वक्त अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी कोविड संक्रमित रह चुके हैं। इसलिए उससे होने वाले नुकसान के बारे में भली-भांति से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए चेहल्लुम का आयोजन किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, ट्रेनी एसडीएम रेनू सहित मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे।

No comments