#लखीमपुर क्षेत्र में कोल्हू उगल रहें ज़हरीला धुआँ
लखीमपुर खीरी
• किसानों ने कहा : क्या पराली का धुआँ ही है ज़हरीला..,क्षेत्र में लगे कोल्हू का धुआँ क्या पोषक तत्व उगल रहें..
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली के मैगलगंज पसगवां थाना क्षेत्र में किसानों पर पराली जलाने को लेकर दर्ज हो चुके दर्जनों मुकदमे व प्रशासन की सख्ती से किसान अचंभित हैं. अपने ऊपर हुई एक तरफा कार्यवाही से किसानों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. किसानों ने कहा कि क्या पराली का धुआं ही जहरीला है. क्षेत्र में जो कोल्हू लगे हैं उनसे निकलने वाला धुआं क्या पोषक तत्व उगलता है. इन धुआं उगलते कोल्हू पर ना तो प्रशासन की नजर पड़ रही है और ना ही सेटेलाइट की रेंज में आ रहे हैं. किसानों ने सवाल किया कि आखिर कोल्हू मालिकों पर शासन प्रशासन क्यों मेहरबान है. जबकि इन कोल्हू पर बनी मानक विहीन चिमनियों से जमकर धुंए के रूप में प्रदुषण फैलाया जा रहा है. क्षेत्र के किसानों ने आगे कहा कि धान खरीद सेंटर पर औने पौने दामों पर किसान अपना धान बेच रहा है उसके बाद मुकदमा व जुर्माना की कार्यवाही भी झेल रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रदूषण को लेकर सिर्फ किसानों पर कार्यवाही सीमित रहती है या शासन प्रशासन इन कोल्हू मालिकों पर भी कार्यवाही करता है.
No comments