उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर में विक्षिप्त ने कुल्हाड़ी से काटकर परिवार के 2 लोगों की हत्या की...
उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर के मोहल्ले नौरंगाबाद में सुबह लगभग 7:30 बजे उस समय दहशत फैल गई जब एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 2 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी साथ ही अपने मां और पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्षिप्त हत्यारे को कुल्हाड़ी के साथ हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विक्षिप्त व्यक्ति जिसका नाम शकील है ने अपने ही परिवार के भाई राजू और अपनी बीवी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और साथ ही अपने मां और पिता पर भी हमला कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मां और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
एसपी पूनम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शकील उम्र लगभग 40 साल जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है ने बीती रात सोते समय अपनी पत्नी व भाई राजू जिसकी उम्र लगभग 30 साल है कि कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी शोरगुल सुनकर बचाने आए अपने मां-बाप पर भी शकील ने वार कर दिया जिससे दोनों को ही गंभीर चोटें आई हैं शकील के पड़ोसी ने बताया कि शकील 6 महीना पहले मानसिक रूप से बीमार था और घर छोड़कर चला गया था बाद में फिर वह घर आया और अब ना जाने क्यों उसने यह कांड कर दिया।
रिपोर्ट :मो०तलहा हसन (स्टेट हेड ) लखीमपुर यूपी
No comments