स्वच्छता के महत्व को अपनाकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएं - प्राचार्य डॉ.मालपानी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराजदत्त महाविद्यालय (वाईडीसी.) की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने एक दिवसीय शिविर के तहत महाविद्यालय परिसर में क्लासरूम,फील्ड एवं टैगोर वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया l
अभियान के पश्चात एनएसएस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभाष चंद्रा ने सभी स्वयंसेवकों को बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है, इसलिए साफ-सफाई का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है l हमें साफ-सफाई को अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से अपनी आदत में लाना चाहिए
lडॉ.सुभाष चंद्रा ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए पॉलिथीन का प्रयोग न करें एवं जीवन में स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई l इसी क्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. डीके. सिंह व डॉ. ज्योति पंत ने स्वयंसेवकों को बताया कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई जरूरी है,
इसलिए स्वच्छता को अपनाना व इससे संबंधित कार्यों को करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है l
प्राचार्य डॉ. डी एन. मालपानी ने स्वच्छता के प्रति टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों के उत्साह को देखकर उनकी प्रशंसा की और कहा कि एनएसएस. स्वयंसेवक अपने आसपास स्वच्छता को अपनाएं और स्वच्छता के महत्व को अपने घर परिवार व आसपास के लोगों को भी बताएं और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग दें l
रिपोर्ट : मो. तलहा हसन., यूपी. स्टेट हेड.
No comments