मानवाधिकार सुरक्षा समिति ने युवा अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की हत्या के दोषियों पर रासुका लगाने की की मांग।
मानवाधिकार सुरक्षा समिति ने जिलाधिकारी खीरी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन....
मानवाधिकार सुरक्षा समिति के संयोजक अजय कुमार पांडे एड. ने जिलाधिकारी खीरी के माध्यम से राज्यपाल को अधिवक्ता हित से सम्बंधित एक ज्ञापन भेजा है,जिसमें कहा गया है कि.. *युवा अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की हत्या के दोषियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने,अभियुक्तों पर रासुका, गैगेस्टर कार्यवाही व पीड़ित परिवार को 1 करोड रूपये का मुआवजा दिया जाए..
अधिवक्ताओं को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाईसेंस प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य रूप से मंजूर किया जावे
तथा एडवोकेट प्रोटेकशन एक्ट पारित कर प्रदेश मे लागू किया जावे साथ ही पैरवीकृतअधिवक्ताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR से निजात दिलायी जावे FIR से पूर्व बार संघो को जानकारी दी जावे..
प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था की वजह से हो रही अधिवक्ताओं की हत्या पर रोक लगायी जावे...ll
इस अवसर पर एडवोकेट अमान एडवोकेट जेके राज एडवोकेट मुकेश कुमार एडवोकेट यासिर हसन एडवोकेट प्रदीप समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे l
रिपोर्ट:मो० तलहा हसन(स्टेट हेड)
No comments