News

यूपी के शहर लखीमपुर में एलआरपी चौराहे पर जलभराव के कारण आमजन को हो रही दुश्वारी,जिम्मेदार बेखबर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर में बायपास स्थित एलआरपी चौराहे पर 2 दिन से हुई बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई l 
जिसका प्रमुख कारण वहां नाला नाली का चौक होना बताया जा रहा है, जबकि पालिका प्रशासन हमेशा यह कहता है कि उसके द्वारा शहर के सभी नाला  नालियों की सफाई पूर्ण रुप से की जा चुकी है l चौराहे के आसपास के लोगों ने बताया कि इस  एलआरपी चौराहा से  दिन रात विभिन्न रूटों की यात्री बसें निकलती है व इसी चौराहे से सैकड़ों यात्री सीतापुर, हरगांव,  गोला,शाहजहांपुर जैसे शहरों के लिए जाने के लिए सैकड़ो यात्री  इसी चौराहे पर यात्री बस का इंतजार करते हैं l 
यहां जलभराव की स्थिति होने के कारण यात्रियों के साथ-साथ आमजन को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है l इसके बावजूद पालिका प्रशासन का कोई भी अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दें रहा है, जिस कारण जल भराव की समस्या जस की तस बनी हुई है.

रिपोर्ट : अदीब हुसैन, लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश.

No comments