टैगोर इकाई के स्वयसेवकों ने निर्मल गंगा जागरूकता रैली निकाली..
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में नमामि गंगे अभियान के तहत जीवनदायिनी गंगा की निर्मलता एवं पानी के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने निर्मल गंगा जागरूकता रैली निकाली
प्राचार्य डॉ.डीएन मालपानी ने गंगा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l
एनएसएस.प्रभारी डॉ.सुभाष चंद्रा ने बताया कि नमामि गंगे अभियान द्वारा गंगा नदी के प्रदूषण को समाप्त करने के साथ-साथ सभी जल स्रोतों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित करने के लिए 27 जनवरी से 31 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में राहत अभियान चलाया जा रहा है l भारत समाज व संस्कृति में गंगा नदी का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है l गंगा नदी ने अपने जल से हम सब का संरक्षण किया है l
नामी गंगे अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मां गंगा की महत्ता व विभिन्न जल स्त्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन मुक्ति अभियान तथा नवीन जल स्त्रोत निर्माण आदि कार्य योजनाओं के संदर्भ में जनमानस को जागरूक करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं l*
*इसी क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता कर नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं l महाविद्यालय की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने निर्मल गंगा जागरूकता रैली के माध्यम से नगर के लोगों को गंगा की निर्मलता व पवित्रता के साथ साथ जल के विभिन्न स्रोतों नदी, तालाब आदि के संरक्षण व साफ-सफाई का संदेश दिया l
रिपोर्ट.- मो. तलहा हसन, यूपी. स्टेट हेड.
No comments