लखनऊ के हजरतगंज इलाके में हिंदू महासभा अध्यक्ष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या..
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की शहर के हजरतगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे l हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिस कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई l
बदमाशों ने उनके सर पर गोली मार दी जिस कारण उनकी तत्काल मौक़े पर ही मृत्यु हो गई l बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है, जिन को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है l घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अज्ञात बदमाश वहां से भाग निकले l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l आपको बता दें कि रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे l वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे l
No comments