News

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस की मज़बूत पैरवी व साक्ष्य संकलन के आधार पर मिली आजीवन कारावास की सज़ा..

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद की गोला कोतवाली क्षेत्र के थाना हैदराबाद की गांव बाकरगंज निवासी चार वर्षीय बालिका के साथ दिनांक 17 नवम्बर 2019 को गांव के ही मुकेश पुत्र द्वारिका ने दुष्कर्म किया था ! जिसके संबंध में थाना हैदराबाद में मुo अo संo 397/19 धारा 376/436/323/504/506/342 भाo दo वि  व 5m/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था !
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती पूनम द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना का सतत पर्यवेक्षण किया गया और इस संबंध में विवेचक का आवश्यक मार्गदर्शन किया गया.. परिणामस्वरूप पुलिस की मज़बूत पैरवी व साक्ष्य संकलन के आधार पर 17 फरवरी 2020 को माननीय न्यायलय द्वारा ट्रायल शुरू होने के दो माह के भीतर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सज़ा व साथ ही 14000रुo का जुर्माने का अर्थदण्ड दिया गया ! जिससे आमजनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है ! इस फैसले से आम जनता में जागरूकता तो आएगी ही व इस तरह की घटना की पुनरावृति भी नहीं होगी !

रिपोर्ट अनूप वर्मा लखीमपुर यूपी

No comments