News

राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के विशेष शिविर के समापन समारोह के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी एवं लघु नाटिका का मंचन किया गया..


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई की कार्य योजना में सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l
 शिविर का उद्घाटन 1 फरवरी को उप जिलाधिकारी खीरी अरुण कुमार ने किया तथा समापन नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा मोनी बाजपेई ने किया ll
 विशेष शिविर के समापन समारोह के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी एवं लघु नाटिका का मंचन किया गया l समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा मोनी बाजपेई उपस्थित रही l 
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया l विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि श्रीमती निरुपमा मोनी वाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि एसो. प्रो. डॉ विशाल द्विवेदी, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. ज्योतिपंत, श्री सत्यपाल सिंह, श्री मोहम्मद आमिर, श्री दीपक बाजपेई ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को स्वयंसेवकों के समक्ष रखा और कहा कि आज महिलाएं सामाजिक आर्थिक शैक्षिक व राजनैतिक आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं l यद्यपि पारंपरिक और पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण वाले इस में रुकावट पैदा कर रहे हैं l ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि महिलाओं में पैदा कर उन्हें और सशक्त बनाए और उनकी सुरक्षा का संदेश प्रसारित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सामुदायिक सेवा जैसे संवेदनशील विषयों पर कार्य करने के साथ-साथ आम जनमानस को जागरूकता  किया और स्वयंसेवकों द्वारा उपरोक्त सन्दर्भों में आगे भी कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है कि टैगोर इकाई की गतिविधियां निश्चित रूप से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी है l एनएसएस. शिविर के माध्यम से विभिन्न पलकों को आत्मसात करते हुए जिस उत्साह के साथ सहभागिता की उससे यह  विश्वास सुद्रण होता है कि की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई की यह गतिविधियां राष्ट्र निर्माण में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगी और छात्र छात्राओं के साथ ही समाज का निचले स्तर का व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा l विशिष्ट अतिथि डॉ. निरुपमा मोनी बाजपेई ने सभी स्वयंसेवकों को संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l इसी क्रम में समापन समारोह के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा के निर्देशन में ग्राम पिपरिया में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया l 
जिसके माध्यम से स्वयं सेवकों ने ग्राम पिपरिया में घर-घर जाकर लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के बारे में बताया समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.डीएन. मालपानी ने अतिथियों के साथ साथ उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और शिविर के समापन की घोषणा की समापन समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. डीके. सिंह डॉ. नूतन सिंह डॉ. ज्योति पंत डॉ. सत्येंद्रपाल सिंह, श्री मोहम्मद आमिर व प्राथमिक विद्यालय पिपरिया की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सावित्री देवी व समस्त  शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी व ग्रामवासी उपस्थित रहेll

रिपोर्ट : मो. तलहा हसन, यू. पी. स्टेट हेड.

No comments