News

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे महाराज की 145 वीं जयंती

उ०प्र० के जनपद लखीमपुर के गोला विधानसभा क्षेत्र के मगदा पुर में प्रधान रामशंकर शुक्ल  की अध्यक्षता में धोबी समाज मे जन्में महान संत गाडगे की जयंती मनाई गई , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोला विधायक के अनुज अजय गिरि ने  बाबा गाडगे की 144वी जयंती पर एकत्र जनसमूह को बधाई और
 शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गाडगे ने देश को सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया , देश के कोने कोने में घूमकर स्वच्छता अभियान के लिए अलख जगाई ,बाबा साहब अम्बेडकर के समकालीन संत गाडगे एक दूसरे से बहुत प्रभावित रहते थे । निर्गुण कवि रामाधार शर्मा ने धूम्रपान छोड़ने की नसीहत देती हुई रचना से सभी को गुदगुदाया ,  
कार्यक्रम को विनोद गौतम, गुड्डू भारती, रजनीश कुमार ,राजीव विमल आयोजक रामसागर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिव सागर ने किया ,इस मौके पर शुभम वर्मा, डालचंद्र , लालताप्रसाद रमेश चंद्र , प्रधान संजय सिंह ,ओमप्रकाश, रामसिंह सिद्धप्रकाश, शिवरतन समेत भारी संख्या में बाबा गाडगे के अनुयायी मौजूद रहे

रिपोर्ट: बिजेंद्र भारती लखीमपुर यूपी

No comments