अपने उत्कृष्ट कार्यो के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं.. हैदराबाद थाना इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ..
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद की गोला कोतवाली क्षेत्र के हैदराबाद थाना इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ऐसे पुलिस वाले हैं, जिन्होंने पुलिस के मायने ही बदल दिए हैं।
आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही आम नागरिक सिहर उठता है.. डरता है परंतु धर्मदास सिद्धार्थ ऐसे पुलिस वाले हैं जो अपने नाम की तरह ही अपनी ड्यूटी के दौरान दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इनके हैदराबाद थाना का चार्ज लेते ही क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है। हैदराबाद थानेदार धर्मदास को क्षेत्र के बुजुर्ग लोग इनके सरल स्वभाव के कारण अपना बेटा मानते हैं l गांव में यदि किसी का झगड़ा हो जाता है तो थानेदार साहब उसका समझौता कराकर प्यार का संदेश देते हैं। जिस कारण ये अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। थानेदार खीरी जनपद के पुलिस विभाग के ऐसे पुलिस कर्मी है, जो मित्र पुलिस के टैग को ज़िंदा रखे है। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ितों से मित्रवत पेश आकर समस्याओं का निराकरण करते हैं। इनके द्वारा की गई कार्यवाही से अपराधियों में खासा डर व्याप्त है। क्षेत्र में हुए अपराधों का इनके द्वारा समय-समय पर खुलासा कर कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचाने का कार्य इनके द्वारा किया गया है।
रिपोर्ट: अनूप वर्मा लखीमपुर यूपी
No comments