News

स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां पालिका प्रशासन मौन

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को चूना लगाने में कोई कोर कसर   नहीं छोड़ रहे लखीमपुर शहर के कुछ व्यापारी.. जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब करने के लिए नगर पालिका परिषद लखीमपुर भी शहर के लोगो को जागरूक करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है.. फिर भी शहर के कुछ व्यापारी ऐसे है जो सुधरने का नाम नहीं लें रहे.
शहर के कुछ व्यापारी शहर को जैसे गन्दा करने का प्रण ले चुके है,यह नजारा शहर के व्यस्तम बाजार थरबरन गंज जामा मस्जिद वाली गली का है जहां सुबह दुकानदारों के  आते ही सारा कूड़ा सड़क पर ढेर कर दिया जाता जिससे आस पास के लोगों को परेशानी तो होती ही है राहगीरों को भी कूड़े से होकर जाना पड़ता है,परन्तु नगर पालिका प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद है और शहर को बराबर गन्दा कर रहे है.

रिपोर्ट:मो०यासिर हसन खां लखीमपुर खीरी(यूपी)

No comments