News

जनपद लखीमपुर के निघासन कस्बे में संचालित कुमारी शोभा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निघासन की बेटियों ने उत्तर प्रदेश को बनाया कबड्ड़ी चैम्पियन


उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपर
 के निघासन क्षेत्र में स्कूल गेम  डबलपमेंट फेडरेशन द्वारा खेल कूद की प्रतियोगिता का उड़ीसा राज्य के जिला अंगूल जनपद के पलहरा खेल मैदान मे आयोजन किया गया l
 इस प्रतियोगिता मे 20 राज्यो की टीमों ने प्रतिभाग किया था l जिसमें उत्तरप्रदेश के जनपद लखीमपुर की तहसील निघासन मे पलिया रोड पर संचालित कुमारी शोभा रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निघासन की बालक व बालिकाओं की टीम ने प्रतिभाग किया था ।
जिसमें निघासन की बेटियों द्वारा  अपने खेल का ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए  नेशनल चैम्पियनशिप पर उत्तर प्रदेश राज्य के नाम कर ली l कल दिनांक 12 फ़रवरी को सुबह 10 बजे टीम निघासन कस्बे में पहुचेगी l निघासन चौराहे पर टीम व कोच इश्तियाक अली का ज़ोरदार स्वागत होगा l

रिपोर्ट : मो. तलहा हसन., यू.पी.हेड.

No comments