आफताब आलम अंसारी को अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा का लखीमपुर जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया..
अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का प्रभारी श्री आफताब आलम अंसारी एडवोकेट को नियुक्त किया है।
आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जाद अकबर के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय महासचिव ताहिर अहमद के अनुशंसा पर और राष्ट्रीय प्रवक्ता नफीस अख्तर के सहमति से अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को अधिवक्ता बंधुओं तक पहुंचाने के लिए अखिल भारतीय अधिवक्ता महासभा का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का प्रभारी आफताब आलम अंसारी को मनोनीत किया गया है।
रिपोर्ट : मो. तलहा हसन, यू.पी. हेड, शहर24न्यूज़.
No comments