लखीमपुर खीरी के युवराज दत्त महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया..
उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर के युवराज दत्त महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन हाइम योगा लखीमपुर खीरी की टीम ने स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों के माध्यम से योग का अभ्यास कराया l
हाइम योगा की प्रगति बरनवाल, प्रतीक तिवारी व प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को आसन, प्राणायाम, धारणा और ध्यान से संबंधित विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया l एनएसएस. प्रभारी डॉ सुभाष चंद्रा ने योग के अर्थ संदर्भ को लेकर मंडल बनाकर अभ्यास कराया l
योगाभ्यास के बाद डॉ.सुभाष चंद्रा की अध्यक्षता में योग की प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगति बरनवाल ने बताया कि योग शरीर, मस्तिष्क के संबंधों में संतुलन बनाने में मदद करता है l
*इसी तरह विशेष शिविर के तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया l बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बुद्ध प्रिय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया l साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l
विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बीएसए.श्री बुद्ध सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पूरे देश में संचालित हो रही है.. इस को सफल बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं l इस योजना में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बालिकाओं को सामाजिक आर्थिक स्तर पर स्वतंत्र बनाना है और साथ ही उनके अस्तित्व की रक्षा करना है l
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा एवं स्वयंसेवकों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन करना सराहनीय है l जागरूकता रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया l बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का संयोजन एनएसएस.प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया l*
कार्यक्रम में एसो. प्रो. ज्योतिपंत असि. प्रो. दीपक कुमार बाजपेई प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कुमारी शिक्षिका बबीता वर्मा, प्रियंका देवी, संगीता देवी एवं वसीम बानो के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के पश्चात डॉ. ज्योति पंत ने बजट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर स्वयंसेवकों के साथ परिचर्चा की ll
रिपोर्ट : मो. तलहा हसन, यूपी स्टेट हेड.
No comments