News

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल हुई बरामद..


थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर आशीष को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद 
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तेज़ तर्रार पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के कुशल निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा मिर्चिया तिराहे से शातिर अभियुक्त आशीष पुत्र अमरनाथ निषाद नि० ग्राम बसही थाना संपूर्णानगर जनपद खीरी को चोरी की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो बिना नम्बर बरामद की गई।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल पैशन प्रो सात माह पूर्व थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत से चोरी की गयी थी तथा मोटरसाइकिल प्लेटिना 2 माह पूर्व थाना निघासन क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिनके संबंध में पूर्व थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत व थाना निघासन जनपद खीरी पर अभियोग पंजीकृत है।
ज्ञात हो कि गिरफ्तार किया गया युवक शातिर किस्म का अभियुक्त है, जिसके द्वारा वाहन चोरी कर नेपाल राष्ट्र में बेचकर अवैध रुप से धनोपार्जन किया जाता है।

रिपोर्ट:विश्वदीप त्रिपाठी लखीमपुर यूपी

No comments