उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर केथाना हैदराबाद पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियो को किया गिरफ्तार..
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद की तेज़ तर्रार पुलिस अधीक्षक श्री मती पूनम द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद की गोला कोतवाली क्षेत्र के हैदराबाद थाना पुलिस ने 17 फ़रवरी 2020 को ताश के 52 पत्तों पर हार जीत की बाज़ी लगा कर जुआ खेलते हुए दस अभियुक्तों को गांव हैदराबाद के निकट से गिरफ्तार किया गया है ! जिनके कब्ज़े से कुल 7510 रूपये नकद, एक मोटरसाइकिल व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए है !
उक्त बरामदगी व गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में थाना हैदराबाद में मुo अo संo 50/20 धारा 13G एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है !
-: पकड़े गए अभियुक्तों के नाम :-
1:- टेनी पुत्र तजम्मुल निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
2:- निजामुद्दीन पुत्र किशामुद्दीन निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
3:- शकील खां पुत्र सगीर खां निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
4:- नसीमुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
5:- अलीमुद्दीन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
6:- शाहरुख़ खां पुत्र साकिर अली निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
7:- प्रदीप कुमार पुत्र ब्रजलाल निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
8:- नदीम पुत्र जलील निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
9:- मंसूर अली पुत्र फरजन अली निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
10:- सर्वेश पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम व थाना हैदराबाद, खीरी.
रिपोर्ट: अनूप वर्मा लखीमपुर यूपी
No comments