तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर, बाइक चालक की हालत गंभीर
राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के पास दोपहर 3:00 बजे बोलेरो कार ने बाइक सवार जितेंद्र (35) को टक्कर मार् दी।
बताते चले कि काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदेत खेड़ा के रहने वाले जितेंद्र यादव दोपहर लगभग 3:00 बजे अपने घर आ रहे थे, तभी पारा थाने से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवार जितेंद्र को पीछे से टक्कर मार दी..बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र की बाईक में जैसे ही बुलेरो ने टक्कर मारी तो वह अपनी बाईक से उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरे l
इस मौके पर पास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी और बोलेरो को और उसके चालक को पकड़ लिया l सूचना प्राप्त होते ही पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जितेंद्र की हालत नाजुक देख तुरंत ही ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया l इसके बाद बोलेरो गाड़ी और उसके चालक को पुलिस थाने ले आई और उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की l फिलहाल घायल जितेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है l
विश्वदीप त्रिपाठी. लखीमपुर, उत्तर प्रदेश.
No comments