News

राष्ट्रीय अंधता दृष्टि हीनता कार्यक्रम के अंतर्गत 158 बच्चों को मिले निशुल्क चश्मे..


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर में  राष्ट्रीय अंधता दृष्टिहीनता के  कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर के 4 विद्यालयों में कैंप लगाया गया।  इस दौरान विद्यालयों में 158 बच्चों को  कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र शर्मा द्वारा चश्मे वितरित किए गए। इन सभी की जांच करीब 3 माह पहले कैंप लगाकर विद्यालय में ही की गई थी। 

 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता दृष्टि हीनता कार्यक्रम के तहत करीब 3 माह पहले लखीमपुर शहर के कृषक समाज इंटर कॉलेज,  राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 700 से अधिक बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया था, जिसके बाद दृष्टि दोष युक्त बच्चों के चश्मे बनवाए गए l
 जिनमें कृषक समाज इंटर कॉलेज से 37 बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज से 46बच्चे स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज से 14बच्चे गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज से 61बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शुक्रवार को कैंप लगाकर चश्मे वितरित किये गए । यह सभी बच्चे कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी आरती श्रीवास्तव समेत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।

रिपोर्ट : विश्वजीत त्रिपाठी, लखीमपुर.

No comments