News

यूपी के शहर लखीमपुर में सर्व उत्थान सेवा संस्थान की ओर से किया गया खिचड़ी भोज का आयोजन।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर में आज दिनांक 14जनवरी को सुबह सर्व उत्थान  सेवा संस्थान प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हनुमान मंदिर निकट सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी पर किया गया l खिचड़ी के साथ-साथ अचार पापड़ दही चटनी सलाद भी साथ में परोसा गया,क्योंकि खिचड़ी मकर राशि सूर्य नारायण भगवान प्रवेश करते हैं l
 खिचड़ी का मतलब आपसी समरसता प्रेम भाव होता है, जिस तरीके से दाल चावल को मिलाकर प्रेम भाव प्रदर्शित होता है,उसी तरीके से लोगों को मिलकर रहना चाहिए क्योंकि खिचड़ी उपरोक्त चीजों के बिना अच्छी नहीं लगती उसी तरीके से आपसी सौहार्द ना हो तो समाज में रहना बेकार है l उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी लोगों को खिचड़ी खिलाई गई l 
इस मौके पर संगठन के देव तुल्य कार्यकर्ता पदाधिकारी गण ने अपना तन मन धन के साथ पूर्ण रूप से सहयोग किया l ऐसे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संगठन चलता है..हमें गर्व है अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर जो एक माला में परे हुए हैं l उनके बिना इस संगठन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है l 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राम गोपाल अवस्थी जिला अध्यक्ष राजीव संस्था उपाध्यक्ष अंकुर महिंद्रा धीरज महिंद्रा कन्हैया महिंद्रा नगर अध्यक्ष अगम कात्यायनी प्रदेश अध्यक्ष नीति गुप्ता संगठन के संरक्षक अशोक गुप्ता मामा मीडिया प्रभारी नवल वर्मा अभिषेक वर्मा सचिन कश्यप ऋषि सहगल प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जिला सचिव  जलज गुप्ता सिद्धार्थ जी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना पार्थ अवस्थी आलोक मिश्रा प्रदीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह प्रदेश अध्यक्ष श्रेयांश गुप्ता नीलांश गुप्ता केतन गुप्ता नीलांश गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l ऐसे कार्यकर्ताओं को श्रीराम सरल जी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया l जिनके बदौलत संगठन चलता है l इस अवसर पर स्वयं संस्था अध्यक्ष अंबुज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे l

रिपोर्ट : अदीब हुसैन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश.

No comments