News

युवराज दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब लखीमपुर और टैगोर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय युवा सप्ताह का किया जा रहा आयोजन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब लखीमपुर और महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है l 
महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता - बेस्ट ब्रेन ऑफ लखीमपुर का आयोजन युवराज दत्त महाविद्यालय में आज 11 जनवरी 2020 को किया गया l इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान के माध्यम से अपनी युवा प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया l
 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 और वरिष्ठ वर्ग में स्नातक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया l प्राचार्य डॉ.डीएन.मालपानी ने बताया कि इसी क्रम में युवा सप्ताह के तहत 12 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता व 13 जनवरी को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी महाविद्यालय में किया जाएगा l सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के प्रथम एवं पांच सांत्वना पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को संस्था द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा l
प्रतियोगिता संपन्न कराने में रोटरी अध्यक्ष डॉ.डीएन.मालपानी, सचिव श्रीमती मधुलिका त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा,श्री एच.पी.त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह,श्री रघुवीर मित्तल व वीरेंद्र गुप्ता,विजय नागर, अमरकांत अग्रवाल,हुकुम अग्रवाल,अजय कुमार आगा तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण के साथ-साथ टैगोर इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे l

रिपोर्ट : मो. तलहा हसन,यू.पी.स्टेट ब्यूरो.

No comments