News

युवराजदत्त महाविद्यालय (लखीमपुर) में टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर माँ गंगा के महत्व एवं पॉलीथीन के प्रयोग से पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में लोगो को बताया..

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडीसी.) में आज 30 जनवरी बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में स्थित सरस्वती प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ.डीएन.मालपानी ने माल्यार्पण किया व छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई l 
इसी क्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने मां गंगा की स्तुति एवं पूजन किया.. 
तत्पश्चात नमामि गंगे अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने मां गंगा के महत्व एवं गंगाजल की पवित्रता को रेखांकित कर गंगा के साथ-साथ सभी नदियों तालाबों व जल के अन्य स्त्रोतों को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया l 
एनएसएस. प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा के निर्देशन में तैयार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने उपस्थित लोगों को बताया कि पॉलिथीन व प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण मानव जीवन के साथ-साथ जीव-जंतुओं पशु पक्षियों सभी के लिए हानिकारक है और पॉलिथीन का प्रयोग न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक है क्योंकि भूतल एवं अन्य जल स्तरों पर पॉलिथीन जमा होने से पृथ्वी की जल सोखने की क्षमता नष्ट हो रही है, जिसके परिणाम स्वरूप भूजल स्तर गिर रहा है और प्राकृतिक जल चक्र भी बाधित हो रहा है 
l इसी को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक कर  जनमानस से अपील की कि पर्यावरण व जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ हम सबको प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए l दैनिक जीवन में जितना संभव हो पेपर और कपड़े से बने थैलों का प्रयोग करना चाहिए l 
प्राचार्य डॉ. डीएन. मालपानी एवं उपस्थित शिक्षकों कर्मचारियों ने  एनएसएस. स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की और दिए संदेश को अपनाने का संकल्प लिया l*

 नुक्कड़ नाटक के पश्चात प्राचार्य डॉ.डीएन.मालपानी ने शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) के अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण करवाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की l

रिपोर्ट : मो. तलहा हसन. (स्टेट हेड यू.पी.)

1 comment: