यूपी के जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में निजी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत बस में लगी आग कई सवारियों के जिंदा जलने की आशंका।
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के क्षेत्र छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत घिलोई गांव के पास छिबरामऊ से जयपुर जा रही एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई l निजी बस और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई l हादसे के बाद बस में सवार सवारियों को उतरने का मौका ही नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में कई सवारियों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है l हादसे के समय बस में करीब 135–140 सवारियां होना बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व छिबरामऊ कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच गए । मरने वालों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
रिपोर्ट:मो. तलहा हसन, यूपी. स्टेट ब्यूरो. (शहर24न्यूज़)
No comments