News

नए साल पर परिवार के साथ बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर की खूब मस्ती, शहर के रेस्टोरेंट्स भी रहे लोगों से रहे गुलजार..


लखीमपुर उत्तर प्रदेश

नए साल की नई सुबह लखीमपुर वासियों के लिए नया जोश, उत्साह लेकर आई l 31 दिसंबर को रात भर जश्न में मशगूल रहने के बाद नई सुबह का इंतजार हर किसी को था l लखीमपुर वासियों ने नए साल की पहली सुबह होते ही सबसे पहले धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की,लोगों ने सालभर खुशहाली की दुआ भगवान से की और नए साल का स्वागत किया l युवाओं ने कैरियर और पढ़ाई करने का संकल्प लेकर नए साल के पहले दिन की शुरुआत की l 
इसके बाद शुरू हुआ मौज मस्ती का सिलसिला.. लखीमपुर शहर के पार्क, रेस्टोरेंट्स,  होटल में लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया l 
शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क, कंपनी बाग (गांधी पार्क)  में पहुंचकर बच्चों ने नए साल में खूब मस्ती की l बच्चों ने पार्क में झूले झूले और सेल्फी ली l इसी तरह शहर के रेस्टोरेंट्स में भी लोगों की काफी भीड़ जुटी l नए साल के अवसर पर शहर की प्रमुख सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिली l लोगों ने नए साल के सेलिब्रेशन के लिए जमकर केक,पेस्ट्री आदि की खरीदारी करी l इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से सजग दिखाई दिया।
स्टेट हेड :मो० तलहा हसन लखीमपुर यूपी

1 comment: