News

लखीमपुर शहर में आबादी क्षेत्र के ऊपर से निकली बिजली की हाई टेंशन लाइन से हर समय बनी हुई हादसो की आशंका,बिजली विभाग पहले हो चुके हादसो से नहीं ले रहा कोई सबक,कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं।


उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर के मोहल्ला हिदायत नगर में लगभग 22 मकानों के ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन के संबंध में *शहर 24 न्यूज़* द्वारा *एमवीएनएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल* पर की गई शिकायत पर यह बताया गया कि उक्त लाइन के संबंध में लखीमपुर टाउन पावर हाउस के जेई से संपर्क किया गया, जिसमें उन्होंने उक्त लाइन का सर्वे करने की बात कही है।
वहीं जब शहर 24 न्यूज़ ने मोहल्ला हिदायत नगर वासियों से इस समस्या के बारे में जानना चाहा तो मोहल्ले वासियों ने बताया की उक्त हाई टेंशन लाइन से कई जाने जा चुकी हैं, परंतु बिजली विभाग द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। 
मोहल्ले वासियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि मुख्य सचिव ऊर्जा प्रमुख ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम खंड लखीमपुर खीरी को आदेशित किया कि *आईपीडीएस योजना* में इस लाइन को हटाया जाए, दिनांक *1-11-2018 को हाई टेंशन लाइन को भूमिगत करने का कार्य शुरू किया गया, जो लगभग 80% कर के रोक दिया गया एवं जिलाधिकारी महोदय को यह बताया गया कि मोहल्ले वासियों को आपत्ति है इसलिए वहां तार का भूमिगत करवाना मुमकिन नहीं है, 
बिजली विभाग द्वारा *जिलाधिकारी महोदय को लगभग 30 दिन के बाद* यह सूचना देते हुए सरकारी काम को रोक दिया गया।


मोहल्ले वालों का सीधे तौर पर कहना है कि आईपीडीएस योजना में जो बजट आया है उस बजट की बंदरबांट लखीमपुर बिजली विभाग* करना चाहता है,  जिस कारण इस कार्य को लटकाया जा रहा है।
असल बात यह है कि बिजली विभाग जिओ के टावर को सप्लाई देना चाहता हैं इसलिए लगभग 10 किलोमीटर लंबी लाइन और 50 से अधिक खंबे लगाकर ओवरहेड लाइन को 11 केवीए लाइन में परिवर्तित करने की योजना है 
जबकि असल कार्य मात्र सौ मीटर भूमिगत लाइन डालकर ही पूरा हो सकता है 
मोहल्ले वासियों ने कहा कि यदि अब कोई घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार अधिशासी अभियंता लखीमपुर, एसडीओ व आईपीडीएस अवर अभियंता होंगे क्योंकि इन्हीं लोगों की लापरवाही से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है और मोहल्ले वासी इन्हीं के नाम एफ आई आर दर्ज कराएंगे।

रिपोर्ट : मो० तलहा हसन खां (स्टेट हेड ) यूपी

1 comment:

  1. जन समस्या दिखाने के लिए धन्यवाद !!

    ReplyDelete