News

वाईडीसी. के डॉ.सुभाष चंद्रा ने पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा उत्सव में उ.प्र. के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित स्वयंसेवकों को अपने कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कराया..

देश के 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय प्रतिष्ठान लखनऊ में 12 से 16 जनवरी 2020 तक की किया गया l
 राष्ट्रीय युवा उत्सव में देश के सभी राज्यों के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों से लगभग 7000 युवाओं ने प्रतिभाग किया l राष्ट्रीय युवा उत्सव में नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कल्याण विभाग तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यूथ आईकॉन युवा कलाकार तथा स्टेट नेशनल पुरस्कारों के लिए नामित युवा स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया l राष्ट्रीय उत्सव प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता अखंडता सांप्रदायिक सौहार्द भाईचारा एवं साहस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उत्साहित एवं सम्मानित किया जाता है l
 राष्ट्रीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय ने युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर खीरी के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा को उत्तर प्रदेश राज्य राष्ट्रीय योजना दल का टीम प्रभारी नियुक्त किया l डॉ. सुभाष चंद्रा ने पांच दिवसीय समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित एनएसएस. एवं स्वयंसेवको को अपने कुशल नेतृत्व में सुविचार एवं राष्ट्रीय युवा समागम कार्यक्रम में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कराया l 
महोत्सव में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने राज्य एनएसएस. टीम के उत्साह और डॉ. सुभाष चंद्रा के कुशल प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की l डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतियोगी एवं गैर प्रतियोगी दो वर्गों में देश से आए विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया l प्रतियोगी वर्ग में एकल अभिनय, लोकनृत्य, लोकगीत आदि विद्याओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया l
 इसी क्रम में गैर प्रतियोगी कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक संध्या, सुविचार एवं राष्ट्रीय युवा समागम युवा कृति यंग आर्टिस्ट कैंप एवं साहसिक गतिविधियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतिभाग किया l प्राचार्य डॉ. डीएन.मालपानी ने डॉ.सुभाष चंद्रा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य एनएसएस.टीम प्रभारी के रूप में नामित होकर कुशलता पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए बधाई दी और कहा कि डॉ सुभाष चंद्रा द्वारा उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना महाविद्यालय ही नहीं बल्कि जनपद के लिए गौरव की बात है ll


रिपोर्ट : मो. तलहा हसन, यूपी. स्टेट हेड. (शहर 24 न्यूज़)

1 comment: