News

उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के कोंगा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लगाया15 दिन से अनुपस्थित रहने काआरोप,एबीएसए ने कहा जांच कर होगी कार्यवाही

⛔ उत्तर प्रदेश के जनपद के कोंगा माध्यमिक         विद्यालय में पठन-पाठन भगवान भरोसे
⛔ छात्रों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के ऊपर लगातार 15 दिन से अनुपस्थित का लगाया आरोप 
⛔बभनी एबीएसए ने कहा मामले की जांच कर होगी बड़ी कार्रवाई 
ग्राम प्रधान कृष्णानंद ने भी कई बार शिकायत कर चुके परन्तु आज तक कभी नहीं हुई कोई कार्यवाही |
सोनभद्र बभनी क्षेत्र में इन दिनों कई विद्यालयों के शिक्षक बिहीन हैं ग्राम पंचायत कोंगा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है इस विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे पढ़ते हैं विद्यालय में कुल छात्रों की संख्या 103 है ऐसे में स्कूल में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने बड़ी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे प्रधानाध्यापक लगातार 15 दिनों से विद्यालय में नहीं आ रहे हैं हम लोग स्वयं आते हैं पढ़ कर चले जाते हैं आपको बताते चले कि इसी विद्यालय की छात्र हुकुम सिंह की मौत बंधी में डूबने से 23 सितंबर को हो गई थी तब से ही गांव के अभिभावक से लेकर प्रधान की निगाह हमेशा विद्यालय में टिकी रहती है इस संबंध में एबीएसए आलोक कुमार यादव ने बताया कि यदि इस तरह की कोई अध्यापक विद्यालय से अनुपस्थित रहे तो जांच की बड़ी कार्रवाई की जाएगी | छात्रों में विकास कुमार , संगीता कुमारी , शिवशंकर , वीरेन्द्र कुमार , सीता कुमारी , सोनिया , हीरमनिया , सूर्य प्रताप , पप्पू कुमार , सुनील कुमार सहित दर्जनों छात्रों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षा बहाल करने की मांग की है |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट

No comments