News

सोनभद्र के नगवा ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र नगवा ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह सहित चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत | घटना एनएच 75 पर परसवान बिजली सब स्टेशन के निकट सुबह करीब 4:00 बजे हुई है | जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो एवं ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई स्कॉर्पियो में कुल 6 लोग सवार थे सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 4 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया | 
जिसमें जानकारी के अनुसार पता चला हैं कि एक युवक शक्तिनगर चिल्काडाडं निवासी चितरंजन गिरी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट

No comments