सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अपने टीम के साथ बैंकों में की चेकिंग
उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र रेणुकूट क्षेत्र में दिनांक 21/12 /2019 को रेणुकूट चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार राय ने अपनी टीम के साथ बैंकों की सुरक्षा को लेकर की चेकिंग रेणुकूट चौकी इंचार्ज ने बैंक मैनेजर से भी बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा की
बैंक में मौजूद सुरक्षा इंतजाम को देखा वही बैंक के बाहर खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई रेणुकूट चौकी इंचार्ज ने बैंक मैं व आसपास घूम रहे संदिग्धों से की पूछताछ।
जिसके बाद बैंक मैनेजर से भी बैंक की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए बैंक में मौजूद सुरक्षा इंतजाम भी देखा पुलिस के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद बड़ी बैंकों के शाखा कार्यालयों की चेकिंग करते हुए वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों को देखने के निर्देश दिए ताकि बैंकों में चोरी और लूट जैसी घटनाएं ना हो
इस दौरान पुलिस ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा इंतजामों को लेकर न सिर्फ चर्चा की बल्कि बैंक में मौजूद सीसीटीवी कैमरे अलार्म और सुरक्षा गार्ड की तैनाती आदि के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की इसके साथ ही बैंक में कोई संदिग्ध दिखने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दिए जाने की बात भी कही मौजूद बैंकों की चेकिंग भी पुलिस के द्वारा की गई पुलिस टीम ने बैंको के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी हासिल की |
रिपोर्ट अनामिका श्रीवास्तव सोनभद्र
No comments