अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
जनपद सोनभद्र में हर जगह माननीय पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार दिनांक 9/12/2019 को एसबीआई बैंक एटीएम व कैशवैन की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सभी प्रभारी निरीक्षक चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैको , एटीएम में लगे सुरक्षा संबंधित संसाधन , उपकरणों तथा बैंक एटीएम के आसपास स्थित होटलों , ढाबों , चाय की दुकानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों , वाहनों की चेकिंग की तथा लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा |
सोनभद्र से अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट
No comments