News

लखनऊ मैलानी आमान परिवर्तन के बाद अब मिलेगी कई नई ट्रेनों की सौगात

लखनऊ - मैलानी जं. के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू होने में भले ही थोड़ा समय लग जाए.. लेकिन रेलवे बोर्ड गोरखपुर ने जो प्लान जारी किया है उससे लखीमपुर वासियों को काफी हद तक सुविधा मिलने वाली है ! रेलवे बोर्ड गोरखपुर में गोरखपुर इंटरसिटी और लखनऊ पुना एक्सप्रेस ट्रेन को मैलानी जं. से संचालित करने को मंजूरी दे दी है साथ ही गोरखपुर - लखीमपुर के मध्य गोमती एक्सप्रेस पहले से ही संचालित है।
रेलवे बोर्ड के एन सी रेलवे के मुख्य यात्री प्रबंधक को भेजे पत्र में बाकायदा इन दोनों ट्रेनों की समय सारणी भी घोषित कर दी गई है ! पत्र के अनुसार 1201 1204 लखनऊ - पुना एक्सप्रेस आमान परिवर्तन के बाद मैलानी जं. तक संचालित होगी जोकि पूना से करीब 10:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात लगभग 10:30 बजे मैलानी आएगी और मध्य रात्रि 12:45 बजे प्रस्थान करेगी ! इसी तरह गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी मैलानी जं. तक आएगी ! यह ट्रेन रात 10:00 बजे गोरखपुर से चलकर सीतापुर और 12:50 बजे दोपहर मैलानी जं. आएगी और  शाम 4:55 बजे वापस हो जाएगी।
फिलहाल बड़ी लाइन शुरू होने से पहले ही रेलवे ने मैलानी जं.से लंबी दूरी की ट्रेन के संचालन की योजना तो तैयार कर ली है क्षेत्र वासियों को भी उम्मीद है कि मैलानी जं.  से रेल यात्रा शुरू होने के बाद लखनऊ तक की सीधी ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा !

No comments